BIG BREAKING: जमशेदपुर के बागबेड़ा में फायरिंग, युवक घायल…

जमशेदपुर के लाल बिल्डिंग बागबेड़ा से एक फायरिंग की वारदात सामने आई है। बुधवार शाम पोपो मुंडा लाल बिल्डिंग बागबेड़ा में अपने घर के सामने बैठा था तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। घटना में पोपो मुंडा घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तुरंत TMH अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली उसकी जांघ में फंसी हुई है।
अब तक इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।


