3 Men Sent To Jail Under Arms Act In Jamshedpur
Jamshedpur:- आर्म्स एक्ट के तहत जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपराध कर्मियों को भेजो जेल
जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था जमशेदपुर के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना प्रभारी बागबेडा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शामिल करते हुए एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा बागबेडा थाना अंतर्गत महुआ गली, केंद्रीय विद्यालय के समीप छापामारी कर तीन अपराधकर्मियों 1. अजय बाल्मीकी उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० परमल बाल्मीकी पता – गोपालपुर थाना- मंदवाल जिला- बिजनौर उत्तर प्रदेश वर्तमान पता- गुदडी बाजार हरिजन बस्ती 2. विजय मुखी उम्र करीब 31 वर्ष पिता स्व० बुद्धेश्वर मुखी पता- रेलवे लोको कॉलनी नियर साई मंदिर थाना- परसुडीह 3. बजरंगी झा 20 वर्ष पिता- विरेन्द्र झा पता- गांधीनगर थाना- बर्मामाइन्स को रंगेहाथ देशी कट्टा के साथ पकड़ा गया है। इस संबंध में बागबेड़ा थाना कांड सं0- 88/24 दिo- 06/05/24 धारा- 25 (1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में , अजय बाल्मीकी उम्र करीब – 27 वर्ष पिता स्व० परमल बाल्मीकी पता- गोपालपुर थाना- मंदवाल जिला- बिजनौर उत्तर प्रदेश वर्तमान पता – गुदडी बाजार हरिजन बस्ती, 2. विजय मुखी उम्र करीब 31 वर्ष पिता- स्व० बुद्धेश्वर मुखी पता- रेलवे लोको कॉलनी नियर साई मंदिर थाना- परसुडीह,3. बजरंगी झा 20 वर्ष पिता- विरेन्द्र झा पता- गांधीनगर थाना- बर्मामाइन्स।
बरामद किए गए सामानों की विवरणी :-
1. दो देशी कट्टा
2. तीन जिन्दा गोली
3. तीन मोबाइल


