1000304708

भ्रष्टाचार मामले में झामुमो का भाजपा पर पलटवार, कहा- समिति कर रही निष्पक्ष जांच…

खबर को शेयर करें
1000304708

सुरक्षा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पलटवार किया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा झूठ फैला रही है और ईमानदार सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुई है। शिकायत मिलने पर सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की। यह समिति नियमों के अनुसार निष्पक्ष जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

पांडेय ने भाजपा से सवाल किया कि केंद्र की सत्ता में रहते हुए वह जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ सुर्खियां बटोरना और जनता को गुमराह करना है। झामुमो नेता ने साफ कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं देती और न ही व्हिसल ब्लोअर को असुरक्षित छोड़ती है।

गुड़ाबांदा में झामुमो का संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं संग उपचुनाव की रणनीति!!

झामुमो प्रखंड समिति विस्तार को लेकर सोमवार को फॉरेस्ट ब्लॉक स्थित मुड़ाठाकुरा आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू ने की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेस चंद्र सोरेन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे और लोगों के विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।

बैठक में प्रखंड की सभी आठ पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां उपचुनाव की रणनीति तय की गई। हालांकि गुड़ाबांदा प्रखंड के चार पंचायत ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। पंचायत और बूथ स्तर पर तैयारी के लिए रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विनोद बागाल, श्याम पदो टुडू, सामु बानरा और दुलाराम मुर्मू को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि दासमात सोरेन को संगठित सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सहसचिव और प्रेस प्रवक्ता का चयन अगली बैठक में किया जाएगा।