Jamshedpur: सोनारी में महिला इंटक की बैठक, संगठन से जुड़ने का आह्वान…

जमशेदपुर में महिला इंटक की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीना सिंह और राष्ट्रीय सचिव शिखा चौधरी के नेतृत्व में सोनारी फेज-4, आदर्श नगर शिव मंदिर परिसर में महिलाओं की एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रीना सिंह ने इंटक संगठन के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, झारखंड इंटक के सचिव शैलेश पांडेय ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
अंत में शिखा चौधरी ने सभी महिलाओं को इंटक से जुड़ने का आह्वान किया और बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

