1000303847

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 19 सितंबर तक बारिश का अलर्ट…

खबर को शेयर करें
1000303847

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि झारखंडवासियों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। इस प्रभाव के तहत 19 सितंबर तक कहीं छिटपुट और कहीं जोरदार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान:
•16 सितंबर: लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा में ऑरेंज अलर्ट।
रांची, लोहरदगा, गिरिडीह, पलामू और गढ़वा में येलो अलर्ट।
•17 सितंबर: गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में येलो अलर्ट।
•18 सितंबर: गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में येलो अलर्ट।
अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश का असर रहेगा।

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वे भारी बारिश और जलभराव से बचाव के लिए सतर्क रहें और आवश्यक होने पर सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।