1000302554 2

पलामू में बड़ी सफलता : 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव मुठभेड़ में ढेर, इंसास रायफल बरामद…

खबर को शेयर करें
1000302554 2

Jharkhand : जिले में सक्रिय टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) को आज बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली मुखदेव उर्फ मुकेश यादव को मार गिराया। यह कार्रवाई पलामू जिले के तरहसी और मनातू थाना क्षेत्र की सीमा पर आज सुबह लगभग 7 बजे हुई।

मारा गया नक्सली टीएसपीसी के कुख्यात शशिकांत गिरोह से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से हत्या, रंगदारी, आगजनी और सुरक्षा बलों पर हमलों जैसी गंभीर वारदातों में शामिल था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी मौत नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं, सर्च ऑपरेशन में एक इंसास रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि यह रायफल पहले किसी सुरक्षाकर्मी से छीनी गई थी।

पलामू पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस टीम के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुखदेव मारा गया।

घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है ताकि बाकी नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

पलामू पुलिस के इस अभियान को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत माना जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे क्षेत्र में शांति बहाल होगी।