Jamshedpur: भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न, सेवा पखवाड़ा हेतु तय हुई रूपरेखा…

Jamshedpur news: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतिश कुशवाहा ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन की तैयारी करना रहा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश पॉलिसी एंड रिसर्च सह रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा, भाजपा जिला कार्यालय सह मंत्री सुबोध झा, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी, पोटका जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, प्रदेश आमंत्रित सदस्य सह संयोजक चिंटू सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, बीरेन महतो, प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष सुशील पांडे, गोड़ाबंदा मंडल अध्यक्ष संजय गोराई, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रविजेंट सिंह, नीरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर 2025 को बिस्टुपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

