1000302411

झारखंड में फिर बारिश का कहर!! कई जिलों में येलो अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें
1000302411

झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया है। रांची, जामताड़ा, चतरा और लोहरदगा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा। विभाग ने लोगों से घरों के भीतर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

कब-कहाँ भारी बारिश की चेतावनी!!

•15 सितंबर : सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका।

•16 सितंबर : हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में 70 से 110 मिमी तक भारी बारिश का अलर्ट।

•17 से 18 सितंबर : चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।