Jamshedpur: बिरसानगर में बाइक सवार झपटमारों ने दूध लेने जा रहे व्यक्ति से सोने की चेन छीनी…

बिरसानगर थाना क्षेत्र में झपटमार गिरोह ने एक बार फिर से सक्रियता दिखाई है। शनिवार सुबह लगभग 6:40 बजे वास्तु विहार के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार मोहरदा जानकी कॉलोनी निवासी लाल बिहारी प्रसाद दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। पीड़ित ने तुरंत थाने को सूचना दी लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोग पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बदमाशों की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं जिसके आधार पर पुलिस की जांच जारी है।

