रांची-आरा के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, कई ट्रेनों का ठहराव और रूट बदला…

Jharkhand: त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई अहम फैसले किए हैं। इनमें रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव और कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव शामिल है।
रांची-आरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!!
•ट्रेन संख्या 08640 रांची-आरा स्पेशल: 28 सितंबर से 2 नवंबर तक हर रविवार रात 8:45 बजे रांची से चलेगी और सोमवार सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी।
•ट्रेन संख्या 08639 आरा-रांची स्पेशल: 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार सुबह 10:00 बजे आरा से रवाना होकर रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी।
•यह ट्रेन मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर ठहराव!!
मालदा टाउन मंडल के धौनी और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर 6 ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव किया गया है जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।
धौनी स्टेशन पर ठहराव करने वाली ट्रेनें:
•गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (18604) – 14 सितंबर से शाम 4:24 बजे आगमन, 4:26 बजे प्रस्थान
•गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस (18186) – 16 सितंबर से शाम 4:24 बजे आगमन, 4:26 बजे प्रस्थान
•रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (18603) – 17 सितंबर से सुबह 3:27 बजे आगमन, 3:29 बजे प्रस्थान
•टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस (18185) – 16 सितंबर से सुबह 3:27 बजे आगमन, 3:29 बजे प्रस्थान
शिवनारायणपुर स्टेशन पर ठहराव करने वाली ट्रेनें:
•रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (13403) – 16 सितंबर से सुबह 6:55 बजे आगमन, 6:57 बजे प्रस्थान
•भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (13404) – 16 सितंबर से शाम 7:44 बजे आगमन, 7:46 बजे प्रस्थान
अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस का बदला रूट!!
ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस 14, 21 सितंबर और 12 अक्टूबर को कोयम्बत्तूर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन पोत्तनूर, इरुगूर और सुरतकल के रास्ते चलेगी तथा पोत्तनूर स्टेशन पर ठहरेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की जानकारी अवश्य ले लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

