1000301289

रांची-पूर्णिया के बीच हवाई सेवा शुरू होगी 17 सितंबर से, इंडिगो करेगी संचालन…

खबर को शेयर करें
1000301289

अब रांची और बिहार के पूर्णिया के बीच सफर और आसान होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर 2025 से दोनों शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने जा रही है। यह सेवा कोलकाता के रास्ते सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी।

सुबह 7:40 बजे विमान रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वापसी में विमान दोपहर 2:30 बजे पूर्णिया से कोलकाता के लिए रवाना होगा और रात 8:45 बजे रांची लौट आएगा। इस तरह एक दिन में दो चरणों में यह सेवा संचालित होगी।

अभी रांची से पूर्णिया के लिए केवल एक ट्रेन रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस चलती है। बस से सफर लंबा और थकाऊ होता है। नई हवाई सेवा से समय बचेगा और यात्रा आरामदायक होगी। इसका फायदा रांची और पूर्णिया के साथ-साथ देवघर, भागलपुर, कटिहार, गोड्डा, साहिबगंज और जमशेदपुर के यात्रियों को भी मिलेगा।

यह हवाई सेवा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े यात्रियों के लिए लाभकारी होगी। साथ ही क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इंडिगो की यह पहल छोटे शहरों को देश के हवाई नक्शे से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है।