1000300316

झारखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी! साहिबगंज से दो-दो राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली जाना अब और आसान, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल…

खबर को शेयर करें
1000300316

Jharkhand: साहिबगंज के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी अब और आसान हो गई है। 14 सितंबर से सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस का स्टॉपेज साहिबगंज में दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को सुबह 10 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह ट्रेन 14 सितंबर को दोपहर 12:35 बजे साहिबगंज पहुंचेगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 12:37 बजे भागलपुर होकर आनंद विहार के लिए रवाना होगी। 19 सितंबर से ट्रेन नंबर 20507/20508 सायरंग-आनंद विहार साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस नियमित रूप से चलने लगेगी। यह ट्रेन हर शनिवार शाम 4:53 बजे साहिबगंज पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी। लगभग 17 घंटे 45 मिनट में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल तक पहुंचेगी।

इसके अलावा मिजोरम और अगरतला राजधानी एक्सप्रेस का भी स्टॉपेज साहिबगंज में है। मिजोरम जाने वाली राजधानी हर सोमवार दोपहर 1:46 बजे यहां पहुंचेगी और 1:48 बजे रवाना होगी। वहीं अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार शाम 4:53 बजे साहिबगंज आती है और 4:55 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:50 बजे आनंद विहार पहुंचती है।

गौरतलब है कि पिछले साल तेजस राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन साहिबगंज होकर शुरू हुआ था। अब सायरंग-आनंद विहार राजधानी के स्टॉपेज से साहिबगंज के यात्रियों को दिल्ली तक और बेहतर सुविधा मिलेगी।