जमशेदपुर में SSP पीयूष पांडे द्वारा एक साथ 22 थानेदारों और अधिकारियों का तबादला…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयुष पांडेय ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 22 थानेदारों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारी बदले गए हैं—
•बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को हटाकर मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया।
•सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद को हटाकर साइबर थाना भेजा गया।
•कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना प्रभारी बनाया गया।
•मानगो यातायात प्रभारी बंधन भगत को साइबर थाना भेजा गया।
•जुगसलाई यातायात प्रभारी मधुसूदन डे अब सोनारी थाना प्रभारी होंगे।
•साइबर थाना में पदस्थापित प्रवेश चंद्र सिन्हा को कदमा का थाना प्रभारी बनाया गया।
•संजय सुमन को साइबर थाना से हटाकर गोलमुरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
•हरिऔंध करमाली को मानगो यातायात थाना प्रभारी बनाया गया।
•संजय जनक पूर्ति को जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया।
•सुगना मुंडा (डुमरिया) को एमजीएम थाना का जेएसआई बनाया गया।
•राजीव कुमार (गुड़ाबांझा) को कदमा थाना जेएसआई नियुक्त किया गया।
•कुमार इंद्रेश (गालूडीह) को बिष्टुपुर थाना जेएसआई बनाया गया।
•चंदन कुमार (बरसोल) को मानगो थाना जेएसआई नियुक्त किया गया।
•मजूश्री कुंकल को साकची महिला थाना से हटाकर घाटशिला महिला थाना प्रभारी बनाया गया।
•रूपा लाल (जुगसलाई थाना) को साकची महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
•पवन कुमार (गोलमुरी पुलिस लाइन) को धालभूमगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया।
•अंकु कुमार (कदमा) को गालूडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
•अभिषेक कुमार (मानगो) को बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया।
•कुमार सुमित यादव (बिष्टुपुर) को गुड़ाबांधा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।
•पंचम तिग्गा (एमजीएम) को डुमरिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया।
यह सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


