झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में येलो अलर्ट जारी…

Jharkhand: झारखंड में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों में कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। धनबाद में 86 मिमी वर्षा हुई जबकि रांची और आसपास के इलाकों में भी बारिश के साथ वज्रपात हुआ।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दिनभर तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा।
लोगों से अपील :
•बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों में न जाएं।
•पेड़ों के नीचे खड़ा होने से बचें।
•वाहन चलाते समय सतर्क रहें बारिश में दृश्यता कम हो सकती है।
मौसम अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट या स्थानीय समाचार चैनलों पर नजर बनाए रखें।

