1000298694

Jamshedpur : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राष्ट्रीय पदक से सम्मानित…

खबर को शेयर करें
1000298694

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और योगदान के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय पदक और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार झा ने प्रदान किया।

दक्षिण पूर्व रेलवे से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने वाले वे अकेले सदस्य हैं। उन्हें यह पुरस्कार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की दक्षता बनाए रखने, मॉक ड्रिल और अभ्यास आयोजित करने तथा टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

उल्लेखनीय उपलब्धियां
•62वें सिविल डिफेंस स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय पदक से सम्मानित।
•69वें रेलवे सप्ताह 2024 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार।
•PCSओ अवार्ड-2022, सीनियर SDGM अवार्ड-2018।
•DRM अवार्ड (2002, 2005, 2007) और टाटानगर में सीनियर DEE अवार्ड (2010, 2017)।

योगदान
•ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप और बाजारों में करीब 18,000 नागरिकों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण।
•इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर, टाटानगर में लगभग 10,000 लोको पायलटों को फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण।
•झारखंड सरकार के मतदाता जागरूकता अभियान और आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान।

संतोष कुमार की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनका समर्पण सिविल डिफेंस और रेलवे कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।