1000298675

Jamshedpur : सोनारी ग्वाला बस्ती में युवकों के बीच हिंसक झगड़ा, दो गंभीर घायल…

खबर को शेयर करें
1000298675

Jamshedpur news: सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात युवकों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में निवारण माझी और सूरज मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार विवाद में राज, विजय और दीपक नामक युवकों का नाम सामने आया है। हालांकि झगड़े की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। घायलों का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ जातिसूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपितों की भूमिका और अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

ग्वाला बस्ती में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि छोटी-छोटी कहासुनी आए दिन बड़े विवाद का रूप ले ले रही है।