1000298264

झारखंड हाईकोर्ट ने किया वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का तबादला, कौशल किशोर झा बने देवघर के प्रधान जिला जज…

खबर को शेयर करें
1000298264

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के तहत न्यायिक और प्रशासनिक पदों पर बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
•मनोज प्रसाद – उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त।
•राम शर्मा – रजिस्ट्रार (सतर्कता) से डल्टनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने।
•कौशल किशोर झा – गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त।
•अशोक कुमार – देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (स्थापना) बने।
•सत्य प्रकाश सिन्हा – रजिस्ट्रार (स्थापना) से रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त।
•निकेश कुमार सिन्हा – रजिस्ट्रार (न्यायिक) से रजिस्ट्रार (सतर्कता) का प्रभार मिला।
•दिवाकर पांडे – डाल्टनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) बने।

इस बदलाव के साथ ही झारखंड न्यायिक सेवा में प्रशासनिक और न्यायिक जिम्मेदारियों में नई संरचना तय हुई है। न्यायालय की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।