Jharkhand: राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने टाटानगर कोचिंग डिपो के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये की मांग की…

Jharkhand: राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर कोचिंग डिपो, जमशेदपुर के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये की स्वीकृति और बजटीय आवंटन की मांग की है।
पत्र में सांसद ने कहा कि भविष्य में बढ़ती आवश्यकताओं और संभावित कठिनाइयों को देखते हुए कोचिंग डिपो का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल ट्रेनों के रखरखाव की सुविधा बेहतर होगी बल्कि नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
इस पहल के लिए जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा का आभार व्यक्त किया।

