IMG 20250910 WA0031
|

गोलमुरी में स्कूटी सवार बदमाश की लूट की कोशिश नाकाम, मां-बेटा घायल

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह सिग्नल के पास मंगलवार देर रात एक महिला और उसका बेटा लूटपाट की कोशिश का शिकार हो गए। गोविंदपुर निवासी और टाटा मोटर्स के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह अपने छह वर्षीय बेटे सार्थक के साथ साकची से घर लौट रही थीं।इसी दौरान पीछे से आई एक स्कूटी पर सवार बदमाश ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की। नीतू सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए पर्स को मजबूती से पकड़े रखा, जिससे बदमाश असफल रहा।

हालांकि छीना-झपटी के दौरान मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े। गिरने से सार्थक के सिर पर गंभीर चोट आई और नीतू सिंह के चेहरे पर भी चोट लगी।राहगीरों ने तुरंत दोनों को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपित की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।