कपाली में मानगो निवासी ज़ैद पर हुए फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद…

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में 6 सितंबर की रात हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जैद सिद्दीकी उर्फ प्रिंस पर हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
गिरफ्त में आए आरोपियों में कपाली निवासी इरफ़ान राशिद उर्फ चांद (25) और शाहिद अफरीदी शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद की है।
घटना के दिन जैद रात करीब 10 बजे कपाली बस्ती गया था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे टाटा मुख्य अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
एसपी ने बताया कि हमलावर असल में रूबी बीवी नाम की महिला को मारना चाहते थे जिसका पुराना आपराधिक इतिहास है। लेकिन गलती से गोली जैद को लग गई। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए।

