1000297630

चाईबासा पुलिस ने डेढ़ लाख नगद के साथ दो डोडा तस्कर दबोचे…

खबर को शेयर करें
1000297630
Oplus_131072

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले की टेबो थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो डोडा तस्करों को ₹1.50 लाख नगद के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी इसी तरह के अपराधों में जेल जा चुके हैं।

यह कार्रवाई टेबो थाना प्रभारी बिक्रान्त मुंडा के नेतृत्व में की गई।चाईबासा-खूंटी मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान बंदगांव की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी में एक पिट्टू बैग से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोहन पूर्ती (42) और मार्टीन सोय (29) के रूप में हुई है। दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के कुचई थाना क्षेत्र के जोम्बरों गांव के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह रकम वे डोडा खरीदने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कुचई थाना में मामला दर्ज है (कांड संख्या 35/25, दिनांक 27 जून 2025)। अब टेबो थाना में नया मामला (कांड संख्या 09/25) दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नकदी के साथ एक मोटरसाइकिल, एक पिट्टू बैग और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ एएसआई मनोज कुमार पांडेय, राम प्रसाद और टेबो थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।