1000297626

Jamshedpur: टेल्को गोलीकांड के आरोपी सागर उपाध्याय को कोर्ट से जमानत…

खबर को शेयर करें
1000297626

Jamshedpur news: टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट आदर्शनगर में 29 जून को हुई फायरिंग और अवैध हथियार बरामदगी मामले के आरोपी सागर उपाध्याय उर्फ बिक्रू मात्रे को जमानत मिल गई है।

यह मामला 29 जून 2025 को दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता गुड्डू प्रसाद ने आरोप लगाया था कि सागर उपाध्याय ने उस पर जान मारने की नीयत से तीन गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद पुलिस ने सागर उपाध्याय और किशन पंजीयार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही सागर से देशी कट्टा और तीन गोलियां भी बरामद की गई थीं।

सोमवार को इस मामले की सुनवाई जमशेदपुर कोर्ट के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-9 सिरीश दत्त त्रिपाठी की अदालत में हुई। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने दलील दी कि अभियुक्त पर लगे आरोपों के पर्याप्त आधार नहीं हैं और वह न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगा।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सागर उपाध्याय को सशर्त जमानत प्रदान की।