1000296798

झारखंड में बाढ़ और वज्रपात का कहर, चतरा में 1 लापता, कोडरमा में 2 की मौत…

खबर को शेयर करें
1000296798

Jharkhand: झारखंड में मॉनसून कमजोर होने के बावजूद मौसम ने कई जिलों में कहर बरपाया। चतरा में अचानक बाढ़ आई, जिसमें दो लोग साइकिल समेत बह गए। इनमें से एक व्यक्ति अभी भी लापता है जबकि एक की जान बचाई गई। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है।

मॉनसून कमजोर रहने के बावजूद कोडरमा में वज्रपात ने गंभीर नुकसान किया। एक व्यक्ति सड़क पर खड़ा होकर ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था, तभी उस पर बिजली गिर गई। पास के खेत में टमाटर लगा रही एक महिला और उसके 3 बकरियों की भी मौके पर मौत हो गई।

राज्य में अधिकतम तापमान में पिछले तीन दिनों में लगभग 5 डिग्री की वृद्धि हुई है। रांची के अलावा अन्य जिलों में भी तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहा। इस वजह से गर्मी और उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मौसम विभाग ने रांची सहित कई जिलों में अलर्ट जारी किया है और ऐसे ही मौसम की संभावना बनी रहने की चेतावनी दी है।