1000296565

Jamshedpur: सिदगोड़ा में फंदे से लटकी स्नेहा की मौत, पति समेत 4 पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज…

खबर को शेयर करें
1000296565

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ब्याही गई स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले में स्नेहा के पति निखिल श्रीवास्तव, ससुर गुप्तेश्वर प्रसाद, गोविंदपुर की ननद सोनी और नंदोषी सोनू को आरोपी बनाया है। घटना की जानकारी स्नेहा के भाई अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्नेहा की शादी 8 साल पहले हुई थी। संतान नहीं होने के कारण उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी और दहेज की भी मांग की जाती थी। पुलिस का कहना है कि दहेज न देने के कारण ही स्नेहा की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया।

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।