1000296501

Jharkhand: बीएड के फर्जी प्रमाणपत्र पर शिक्षक की नौकरी पर खतरा, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस…

खबर को शेयर करें
1000296501

Jharkhand: रांची के पोटका स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक बसंत कुमार गोप का बीएड प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने उन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनकी सेवा मान्यता रद्द कर दी जाए।

जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2024 को कोर्ट के आदेश पर बसंत कुमार गोप की सेवा मान्यता सशर्त दी गई थी। प्रमाणपत्रों की जांच रांची विश्वविद्यालय से कराई गई जिसमें 3 जून 2024 को रिपोर्ट आई कि बीएड प्रमाणपत्र विश्वविद्यालय से जारी नहीं किया गया था।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का कहना है कि शिक्षक ने फर्जी प्रमाणपत्र देकर शिक्षा विभाग को गुमराह किया जो आपराधिक कृत्य है। अगर शिक्षक समय पर स्पष्टीकरण नहीं देंगे तो उनकी सेवा मान्यता रद्द की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में नियुक्त स्नातकोत्तर शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों को 30 सितंबर तक आवंटित स्कूलों में योगदान देने का आदेश दिया है। समय पर योगदान न देने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाएगी और आगे कोई अवधि विस्तार नहीं मिलेगा।