1000296016

जमशेदपुर में ऐतिहासिक रहा GDC क्रिकेट प्रीमियर लीग, अल्फ़ाज़ टीम बनी विजेता…

खबर को शेयर करें
1000296016

Jamshedpur news: गद्दी डेवलपमेंट क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय GDC क्रिकेट प्रीमियर लीग रविवार को शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों से आई 25 से अधिक टीमों ने भाग लिया और अपने जज़्बे और उम्दा खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।

पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए और अंततः बिट्टू गद्दी की टीम ‘अल्फ़ाज़’ विजेता बनी। उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ ₹3100/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं शब्बो गद्दी की टीम उपविजेता रही जिन्हें ट्रॉफी और ₹1500/- की राशि देकर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में भी पुरस्कृत किया गया, जिनमें शामिल रहे
•Best Batsman
•Best Bowler
•Man of the Series
•Best Umpire
•Best Commentary

इस आयोजन की खासियत रही अनुशासन और खेल भावना जिसकी वजह से टूर्नामेंट और भी सफल और यादगार बन गया।

कार्यक्रम में समाज के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे जिनमें जनाब इशाक गद्दी, लियाकत गद्दी, जुल्फिकार गद्दी, सफदर गद्दी, गुलफाम गद्दी, सलाहू गद्दी, मुख्तार गद्दी, बंटी गद्दी, बल्लू गद्दी, फारूक गद्दी, आसिफ गद्दी (जूलो), बाबू गद्दी, सौदागर गद्दी, विक्की गद्दी, तालिब गद्दी, तारिक गद्दी, बागबेड़ा मध्य घाघीडीह के मुखिया सुनील खिसकू, कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष प्रत्याशी नवनीत मिश्रा, कांग्रेस युवा नेता इरशाद हैदर, रशीद करीम, इबरार, बिलवा भाई और रवि रंजन शामिल थे।

गद्दी डेवलपमेंट क्लब के सभी सदस्यों की मेहनत और लगन से यह आयोजन सफल रहा।