Shaheed Diwas Jharkhand Tribute 585x305 1

गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद

खबर को शेयर करें

गुवा: सोमवार को गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर राज्यभर के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन किया। इस खास मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी कुर्बानी को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों की संघर्ष गाथा आज भी समाज को एकजुट रखने का संदेश देती है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि समाज में न्याय और शांति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।