Jamshedpur: सिदगोड़ा में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया…

Jamshedpur news: सिदगोड़ा में एक विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि स्नेहा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि सच्चाई छुपाई जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्नेहा के मायके वाले बागबेड़ा से सिदगोड़ा पहुंचे और शव को टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया जहाँ उसे शीत गृह में रखा गया है।
स्नेहा के भाई नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन का विवाह आठ साल पहले निखिल श्रीवास्तव से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे और स्नेहा को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे प्रतीत होता है कि उसकी बेल्ट से पिटाई की गई थी।
परिजनों का कहना है कि निखिल श्रीवास्तव और ससुराल वाले स्नेहा की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका गए। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

