1000295478

जमशेदपुर में PR काउंसिल का नया चैप्टर, वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र बने अध्यक्ष…

खबर को शेयर करें
1000295478

Jamshedpur news: जमशेदपुर में पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) का नया चैप्टर गठित किया गया है। बेंगलुरु स्थित मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र को जमशेदपुर चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चैप्टर के गठन के बाद यूनाइटेड क्लब, जमशेदपुर में एक बैठक आयोजित की गई जिसका उद्घाटन अध्यक्ष संजय मिश्र ने स्वागत भाषण के साथ किया। बैठक में मीडिया और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े कई पेशेवर उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
•अध्यक्ष: संजय मिश्र
•कार्यकारी अध्यक्ष: प्रशांत सिंह पुतुल
•महासचिव: पत्रकार परविन्दर भाटिया
•उपाध्यक्ष: सुकन्या दास
•कोषाध्यक्ष: भरत वसानी (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स)

PRCI इस्ट ज़ोन के निदेशक प्रभात शर्मा ने कहा कि जमशेदपुर चैप्टर के गठन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। नई टीम पूर्वी भारत में पीआर और संचार के क्षेत्र में व्यावसायिक उत्कृष्टता और नैतिक संचार को बढ़ावा देगी।

PRCI 3 अप्रैल 2004 से संचार के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का सेतु बनकर काम कर रहा है। यह संगठन मीडिया, जनसंपर्क, कॉरपोरेट संचार, डिजिटल और सोशल मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थानों, सरकारी और सामाजिक संगठनों के पेशेवरों को साझा मंच प्रदान करता है। वर्तमान में PRCI 59 भारतीय शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है।