1000295467

‘भाजपा दिल्ली के इशारे पर नाचना छोड़े’, JMM महासचिव विनोद पांडेय ने लगाए गंभीर आरोप…

खबर को शेयर करें
1000295467

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भाजपा पर समानांतर सरकार चलाने और हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सूर्या हांसदा प्रकरण को आदिवासी समाज का अपमान बताते हुए भाजपा पर अवैध खनन में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

विनोद पांडेय ने कहा कि सत्ता से बाहर भाजपा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सूर्या हांसदा प्रकरण में भाजपा की राजनीति को आदिवासी समाज की भावनाओं का अपमान बताया और पूछा कि क्या सूर्या से जुड़े अवैध खनन और तस्करी में भाजपा के लोग शामिल नहीं हैं।

पांडेय ने भाजपा से अपील की कि वह दिल्ली के इशारों पर नाचना बंद करे और हेमंत सरकार को अस्थिर करने के षड्यंत्र को त्यागे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार रैयतों के अधिकारों की रक्षा और विकास को संतुलित कर रही है।

इसके साथ ही पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास न तो जनादेश है और न ही ठोस मुद्दा। वह सीबीआई या भूमि विवाद जैसी बहानों से जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने भाजपा से सुझाव दिया कि यदि वह आदिवासी हितैषी है तो केंद्र से झारखंड के बकाया खनिज राजस्व, विशेष पैकेज और MSP गारंटी की मांग करे।

विनोद पांडेय ने भाजपा से एसटी, ओबीसी और एससी आरक्षण के लिए हेमंत सरकार की पहल को केंद्र व राज्यपाल से लागू कराने की भी मांग की।