death 5 V jpg 510x300 4g 1

पलामू में बंद खदान में युवक का मिला शव , सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

खबर को शेयर करें

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पड़वा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की वर्षों से बंद पड़ी राजहरा कोलियरी में एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। यह घटना न केवल स्थानीय लोगों में सनसनी फैलाने वाली है, बल्कि बंद खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है।

मृतक की पहचान संजू चौहान उर्फ राजा (26) के रूप में हुई है, जो राजहरा कोठी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, युवक ने खदान में खड़ी पुरानी शावेल मशीन पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMC\&H) भेज दिया गया।पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि घटना सोमवार सुबह हुई। मृतक मजदूरी का काम करता था और उसके माता-पिता नहीं थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह आत्महत्या है या हत्या।गंभीर लापरवाही का आरोपराजहरा कोलियरी पिछले 15 सालों से बंद पड़ी है। बावजूद इसके, कोलफील्ड्स प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। खदान पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही कोई अन्य सुरक्षात्मक उपाय। इस कारण यह लावारिस खदान आम लोगों और असामाजिक तत्वों के लिए खुला मैदान बन गई है। स्थानीय लोग बताते हैं कि खदान में कई सौ फीट पानी भरा हुआ है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। कई बार बच्चे और ग्रामीण वहां नहाने और खेलने के लिए चले जाते हैं।इस घटना ने खदान सुरक्षा की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।