1000295380

जंगली हाथी से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चांडिल वन विभाग तक किया पैदल मार्च…

खबर को शेयर करें
1000295380

जमशेदपुर से सटे ग्रामीण छेत्र नीमडीह, चांडिल, ईचागढ़ और कुकडु प्रखंड के किसानों ने जंगली हाथी भगाओ किसान का फसल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को विशाल प्रदर्शन किया।

किसानों का आरोप है कि पिछले कई सालों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है कभी फसल बर्बाद हो रही है तो कभी किसानों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। हाल ही में कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए लेकिन वन विभाग चुप्पी साधे बैठा है। इसी आक्रोश को लेकर किसानों ने 7 सूत्री मांग रखी है जिसमें फसल बर्बादी पर प्रति एकड़ 1 लाख मुआवजा, मृतक के परिजन को 25 लाख, घायलों को 5 लाख, घर टूटने पर 10 लाख, परती जमीन का मुआवजा, दलमा पहाड़ तक हाथियों को पहुंचाना और नियंत्रण न होने पर केंद्र से सहयोग की मांग शामिल है।

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा उनका संघर्ष जारी रहेगा।

वहीं इस पूरे मामले में वन क्षेत्रपाल यानी कि फॉरेस्ट रेंजर ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगे सरकार तक पहुँचाई जाएंगी और समस्या के समाधान की पूरी कोशिश की जाएगी।