Jamshedpur: उलीडीह में सड़क निर्माण विवाद पर ज़ोरदार हंगामा, पुलिस ने किया मामला शांत…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास सोमवार को सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच ज़ोरदार विवाद हो गया। दोनों ओर से हंगामा होने पर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। एक पक्ष का आरोप था कि इलाके में नशे का कारोबार और सट्टा-मटका चलता है जबकि दूसरे पक्ष ने सड़क निर्माण के दौरान जमीन पर अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल खड़ी करने का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जबरन बाउंड्री बनाई जा रही थी जिसे उन्होंने हटाया। उलीडीह थाना के ASI बीके किस्कू ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया है। आगे दोनों पक्षों को थाना बुलाकर मध्यस्थता के बाद मानगो नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
बता दें कि यह सड़क निर्माण कार्य मानगो नगर निगम की ओर से किया जा रहा है।


