1000295237

आतंकी साजिश केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी…

खबर को शेयर करें
1000295237

Azad Reporter desk: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले में 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में की गई।

अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा छापे जम्मू-कश्मीर (9 ठिकाने) और बिहार (8 ठिकाने) में मारे गए। वहीं उत्तर प्रदेश में 2, और कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु में एक-एक स्थान पर तलाशी हुई।

सूत्रों के मुताबिक NIA की टीमें खुफिया जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चला रही हैं। तलाशी का मकसद आतंकी फंडिंग, भर्ती और सीमा पार हैंडलर्स से जुड़ी साजिश के सबूत जुटाना है।

इस साल की शुरुआत में दर्ज मामले (RC-1/2025/NIA/CHE) को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपा था। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह नेटवर्क देश में अशांति फैलाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है।

फिलहाल बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में तलाशी जारी है। एजेंसियों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से आतंकी नेटवर्क से जुड़े और अहम सुराग हाथ लगेंगे।