रातू हत्याकांड: रांची पुलिस ने 10 घंटे में किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 6 गिरफ्तार…

Jharkhand: रातू में बीते देर शाम हुए हत्याकांड का रांची पुलिस ने मात्र 10 घंटे में खुलासा कर दिया। डीआईजी एवं एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित टीम ने मास्टरमाइंड कुणाल कुमार समेत कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
मृतक रवि कुमार केरेडारी, हजारीबाग का रहने वाला था। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार, ग्राम चकमे, थाना बुड़मू ने बबलू गोप (ग्राम बनगाँव) और लालमोहन कुमार (ग्राम चकमे) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
इस योजना को अंजाम देने के लिए तीन शूटर इमरोज़ अंसारी (ग्राम ढौठटोली, थाना मांडर), श्रीचंद प्रजापति (ग्राम चकमे) और विजय महतो (ग्राम मुरुपिरी, थाना बुड़मू) को बुलाया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
रांची पुलिस की तेज़ कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और विश्वास दोनों मजबूत हुए हैं।

