झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच…

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती देर रात अज्ञात नंबर (7005758247) से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले ने कहा “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें जल्द ही उड़ा देंगे!” इस घटना के बाद राज्य में हड़कंप मच गया और पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, धमकी के समय मंत्री बोकारो में थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है, जिससे कॉल आया था।
यह पहली बार नहीं है जब मंत्री को धमकी मिली है। इससे पहले भी एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संबंध की जांच कर रही है।
साइबर सेल की मदद से कॉलर की लोकेशन और पहचान करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. अंसारी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और समाज में डर का माहौल न बने।

