Seraikela: राजनगर प्रखंड कार्यालय में सीसीटीवी में दिखा रहस्यमयी प्रकाश, कर्मचारी हैरान…

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय में बीते शनिवार से एक विचित्र घटना ने सबको चौंका दिया। कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे अचानक एक तेज और चमकती हुई रोशनी दिखाई दी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मलय कुमार ने शनिवार दोपहर कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज देख रहे थे तभी इस रहस्यमयी रोशनी को देखा। फुटेज में यह प्रकाश कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया और फिर गायब हो गया। इसके बाद रात करीब 12:57 बजे तक यह रोशनी कई बार दोबारा दिखाई दी।
इस घटना को देखकर BDO और अन्य कर्मचारी काफी हैरान रह गए। कुछ लोगों का मानना है कि यह कोई प्राकृतिक घटना हो सकती है जबकि कई इसे रहस्यमयी और अलौकिक घटना मानकर चर्चा में हैं। फिलहाल इस फुटेज को सुरक्षित रखा गया है और मामले को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है।


