1000293865

Bihar: महिलाओं को मिलेगा सीधा रोजगार, सीएम नीतीश ने लॉन्च किया विशेष ऑनलाइन पोर्टल…

खबर को शेयर करें
1000293865

Azad Reporter Desk: बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। अब महिलाएं इस पोर्टल के जरिए सीधे रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रोजगार प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो पूरे राज्य में इस योजना को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे। छह महीने तक सक्रिय रूप से व्यवसाय करने पर और योजना के मापदंड पूरे करने पर उन्हें अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की सहायता भी मिलेगी।

राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास है। खासकर ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना नई संभावनाओं के दरवाजे खोलेगी। इसे ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लागू किया जा रहा है।