Ranchi: लालपुर में ओम गर्ल्स हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…

Jharkhand: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम गर्ल्स हॉस्टल पर छापेमारी की। गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत रेड किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने हॉस्टल से 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
इस अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और लालपुर थानेदार रूपेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

