चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद…

Jharkhand: चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अहले सुबह करीब 6:30 बजे रेलापेराल जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। हालांकि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों का बाकी दस्ता जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। फिलहाल सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

