1000292915

Jharkhand: कानून व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर दास का हमला, कहा- हर जिले में अपराध चरम पर…

खबर को शेयर करें
1000292915

Jharkhand : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि राज्य के लगभग हर जिले में अपराध चरम पर है। हत्या, लूट, छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां व्यापारियों के साथ दिनदहाड़े लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं और पुलिस की सुस्ती सरकार और उसकी मशीनरी पर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के बजाय थाना और प्रशासनिक पदाधिकारियों की बोली लगाने में व्यस्त है। रघुवर दास ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लिया जाए और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।