1000292914

Jharkhand: डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, 5 दिन आराम की सलाह…

खबर को शेयर करें
1000292914

Jharkhand: डुमरी विधानसभा सीट से जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। फिलहाल उनका इलाज माइनटांड़ स्थित आवास पर ही चल रहा है। बताया गया कि उन्हें बुखार सिर दर्द और पेचिश की शिकायत है।

विधायक ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार कार्यक्रमों और भागदौड़ की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल 5 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चार-पांच दिन तक वे किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

जयराम महतो ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए बताया कि दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान भीगने की वजह से तबीयत और बिगड़ गई थी। अभी वे चिकित्सकों की देखरेख में घर पर इलाज करा रहे हैं।