1000292282

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग में नेमरा से रांची तक 86 किमी पदयात्रा शुरू…

खबर को शेयर करें
1000292282

Jharkhand: दीशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग को लेकर शुक्रवार से नेमरा से रांची तक पदयात्रा की शुरुआत हुई। यह पदयात्रा राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है जिसकी दूरी कुल 86 किलोमीटर तय की गई है।

पदयात्रा की शुरुआत गुरूजी के पैतृक घर नेमरा से हुई। इस मौके पर उनकी भतीजी रेखा सोरेन ने गुरूजी के घर की पवित्र मिट्टी पदयात्रा के लिए प्रदान की। वहीं पैतृक आवास परिसर में पौधरोपण भी किया गया। राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में 300 से अधिक कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। पहले दिन का सफर नेमरा से शुरू होकर गोला में विश्राम स्थल पर समाप्त हुआ।

यह पदयात्रा 5, 6 और 7 सितंबर तक चलेगी। अंतिम दिन यानी 7 सितंबर को पदयात्रा रांची राजभवन पहुंचेगी जहां महामहिम राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ज्ञापन और पैतृक घर की मिट्टी सौंपी जाएगी।