बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘बीड़ी’ पोस्ट पर बवाल, BJP ने बताया राज्य का अपमान…

खबर को शेयर करें
1000291228

Azad Reporter desk: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की केरल इकाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। पोस्ट में केंद्र सरकार की जीएसटी नीति पर तंज कसते हुए बीड़ी और बिहार को जोड़ दिया गया जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक बताया।

कांग्रेस ने लिखा था “बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं और अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता क्योंकि केंद्र ने बीड़ी पर GST कम कर दिया है।” यह पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

बीजेपी ने इसे बिहार का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा “यह कांग्रेस की असली सोच है जो बार-बार बिहार के खिलाफ सामने आती है।”

पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे हटाकर सफाई दी लेकिन तब तक यह सियासी मुद्दा बन चुका था। अब बीजेपी इसे चुनावी हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।

कांग्रेस की एक छोटी सी सोशल मीडिया पोस्ट अब बिहार की राजनीति में बड़ा चुनावी मुद्दा बन गई है।