1000291190
|

Jharkhand: धनबाद-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, हजारीबाग रोड पर रुकेगी ट्रेन…

खबर को शेयर करें
1000291190

Jharkhand: धनबाद और झरिया के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए धनबाद-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। यह ट्रेन 20 सितंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी और इसमें 10 स्लीपर व 6 साधारण डिब्बे रहेंगे।

सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव अब हजारीबाग रोड स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन नंबर 04456 नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल रात 12:30 बजे डाउन में और 04455 धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल सुबह 05:18 बजे अप में यहां रुकेगी। इस फैसले से सरिया के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने इस रूट की अन्य नियमित ट्रेनों के भी ठहराव की मांग की है।

पितृपक्ष मेले को देखते हुए 6 से 21 सितंबर तक कई ट्रेनों का पुनपुन घाट हाल्ट पर अस्थायी ठहराव होगा। इनमें गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, कोशी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस और चर्लपल्ली-पटना स्पेशल शामिल हैं।

इसी अवधि में धनबाद-सासाराम इंटरसिटी, आसनसोल-वाराणसी मेमू समेत कई ट्रेनों का ठहराव अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी होगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता नवीन कुमार ने गुरुवार को बोकारो रेलवे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस्पात नगर विद्युत लोको शेड का जायजा लिया और कर्मचारियों की कमी की समस्या पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।