Jharkhand: पलामू में टीपीसी नक्सलियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 1 घायल…

Jharkhand: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार देर रात टीपीसी नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार शहीद जवान संतन कुमार और सुनील राम पलामू जिले के हैदरनगर के रहने वाले थे। मुठभेड़ में घायल जवान को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने यह अभियान टीपीसी के 10 लाख रुपये के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ चलाया था। जैसे ही पुलिस की टीम केदल गांव पहुंची नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन जवानों को गोली लगी। डॉक्टरों ने घटनास्थल पर दो जवानों को मृत घोषित किया।
बताया जा रहा है कि यह इलाका शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है। शशिकांत इस इलाके से पलामू और चतरा में अपनी नक्सली गतिविधियां संचालित करता है। पुलिस का अभियान अभी भी जारी है।

