1000290337

जमशेदपुर में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस, नो एंट्री का आदेश जारी…

खबर को शेयर करें
1000290337

Jamshedpur news: जमशेदपुर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

इस अवसर पर 5 सितंबर को शहर में जुलूस निकाले जाने की योजना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने नो एंट्री का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री रहेगी। इस दौरान सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा जबकि बस सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

यह आदेश जमशेदपुर के उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है।