बिहार बंद बना सियासी संग्राम, गर्भवती और शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार से मचा हंगामा
Bihar: बिहार बंद के दौरान कई अमानवीय घटनाएं सामने आईं। जहानाबाद में प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोक दिया गया। आरोप है कि एंबुलेंस चालक की जाति को लेकर भी सवाल उठाए गए और महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुँच सकी।इसी दौरान एक महिला शिक्षिका को स्कूल जाने से रोका गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
राजद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए इसे गुंडागर्दी करार दिया, वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा कि माताओं-बहनों के साथ दुर्व्यवहार करना भाजपा की असंवेदनशीलता है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की माँ को अपशब्द कहना पूरे देश का अपमान है।


