1000287398

Jharkhand: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, बाल–बाल बचे 95 यात्री…

खबर को शेयर करें
1000287398

Jharkhand:राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रांची आई इंडिगो फ्लाइट की रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई जिससे विमान में बैठे 95 यात्रियों को जोर का झटका लगा। सौभाग्य से सभी यात्रियों की सीट बेल्ट बंधी थी जिसके कारण किसी को चोट नहीं आई।

पायलट की समझदारी से विमान रनवे पर सुरक्षित रहा। हालांकि लैंडिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी पाई गई। इसे एप्रोन पर लाकर यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और इंजीनियरों की जांच के बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।

इस बीच रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की चेकिंग और बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी। लेकिन इंडिगो ने घोषणा की कि विमान तकनीकी कारणों से उड़ान नहीं भर पाएगा। इसके बाद यात्रियों को दोपहर 3:26 बजे फ्लाइट संख्या 6E 5062 से दिल्ली भेजा गया।

इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि विमान की तकनीकी खराबी के चलते उसे ग्राउंडेड किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी फ्लाइट से भेजा गया।