बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा, जमशेदपुर से पहुंचे नेताओं ने की शिरकत…

Azad Reporter desk: बिहार में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा में जमशेदपुर शहर से कांग्रेस नेता अफसर इमाम, रईस रिजवी छब्बन और फिरोज खान ने हिस्सा लिया।
नेताओं ने बताया कि इस यात्रा में जिस तरह राहुल गांधी के साथ भारी जनसैलाब उमड़ा, उससे साफ है कि बिहार की जनता अब वोट चोरी के खिलाफ पूरी तरह सजग है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में लोग अपने मताधिकार का सही उपयोग कर एक बड़ा बदलाव लाने के मूड में हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार से शुरू हुई यह क्रांतिकारी अधिकार यात्रा पूरे देश में अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है।


